दो कदम चलना मुश्किल फिर भी चल रहा हूं
जिंदगी की बिखरी कड़ियों को जोड़ने
का जतन कर रहा हूं,
ये वक्त का तकाजा है या किस्मत का खेल
बार बार मेरे हिम्मत की तोड़
मैंने कभी ना हार माना हालात के आगे
डटकर मुकाबला किया ना छोड़ कर भागे ,
वक्त के हर चोट को हंसकर सह लिया
फिर से अपने मकसद पर एक बार चल दिया ।।

