दीया जलाओ ना रहे अंधेरा

रोशन हो जाए हर घर का डेरा

चेहरे हर खिल जाएं मिट जाए गम का घेरा

धरा के हर ओर फैल जाए रोशनी का फेरा ।

दीया जलाओ ना रहे अंधेरा ।

जीवन में सबके आशा का जगमग

खुशियों का आगमन हो हर घर के आंगन

मायूसियों का ना रहे कहीं बसेरा

दीपों की लौ में जल जाए गुरबत का अंधेरा

नव जीवन से खुशनुमा हो सबका सवेरा,

दीया जलाओ ना रहे कहीं अंधेरा ।।

ना रहे कहीं अंधेरा ।।