दीवानगी खुद अपना इतिहास रचती है
इतिहास के हर पन्नों का परिणाम बनती है
वो मदहोश पागलपन है या जुनून हसरत का
एक जोश जुनून का कहानी बनती है।
दीवानगी खुद अपना इतिहास रचती है ।
कोई सिरफिरा कहता कोई पागल समझता
जो मकसद पर फना हो जाए वो शहीद बनता है ।।
दीवानगी दौलत शोहरत की हो या सरहद की
जो मर मिटने को तैयार उसी का इतिहास शानदार
उसके कर्मों की तस्वीर बनती है,
दीवानगी खुद अपना इतिहास रचती है ।।

