दीप जलता है जब तक

अंधेरा मिट ही जाता है,

उसके लौ को रोशनी में

सब कुछ साफ नजर आता है ।

अपने मन के आंगन में

दीप सदा जलाए रखना,

निराशा की काली छाया से

खुद को बचाए रखना ।

जीवन की हर घड़ी में

कुछ भी गलत नहीं होता,

होता वही है जिससे हर इंसान

अंजान ही होता ।।