किसी के दिल को दुखाना नहीं अच्छा
किसी के कमियों पर मुस्कराना नहीं अच्छा
कुदरत के न्याय का अपमान ना करो
क्योंकि कुदरत ने जो दिया है
उसके रचना पर व्यंग करना नहीं अच्छा ।
जो हमने नहीं बनाया वो नियति का फैसला
जो हम बना सकते हैं , वो कर्म करना अच्छा ।
यह काया यह शानो शौकत
सदा एक सा नहीं रहता
वक्त के साथ सब कुछ बदल जाना है,
इस हकीकत को पहचान लेना ही अच्छा ।।

