जब दिल की बेचैनी चेहरे से झलकती है
छिपा कैसे सके कोई जब हर नजरें ठहरती है,
इंसान के जज्बात की तस्वीर का अक्स
चेहरे का मुरझाना,
जो दिल के हालात का बयां करता है नजराना,
कोई गम खुशी का दौर कभी छिप नहीं सकता
लाख कोशिश करें हम मगर हर भाव है दिखता,
इंसानी सोच की तरंगे समंदर की लहरें
उस तूफान के हलचल का हर आवाज है सुनता ।।

