सभी ने दिल की बात कवियों ने,
शायरों ने अपनी शायरी की डायरी
भर डाली,
पर दिल की बातों का माजरा क्या है
इश्क मोहब्बत का आसरा क्या है,
दिल से दिल की बातें जुड़ती हैं
टूटती हैं तो घायल दिल का तड़पना क्या है,
दिल इंसान के भावनाओं का गागर है
जिसमें खुशियों का रसधार है
तो दर्द का अथाह सागर है ।
दिल वो जरिया है जो भावनाओं को रिश्तों
के धागे मे पिरोकर जीवन को प्रेरणा देता है ।।

