दिखावे की जिंदगी में जी रहें हैं हम लोग
सच को छिपाने की जुगत कर रहे हम लोग
आरोप प्रत्यारोप का जुबानी जंग का सिलसिला
अपने से ही अपने को बचा रहे हम लोग ।
हकीकत से कोसो दूर आडंबर में हैं मस्त
कहने के लिए तो मानवता के पुजारी हर शख्स
सच तो केवल इतना है खुद को अहंकार से
निकलने नहीं देते,
अपने आप को विधाता समझने लगे हम लोग ।।

