एक धुंध की काली परछाई है

आंखे खुली हैं मगर कोई तस्वीर

नजर नहीं आई है,

एक आडंबर का काला साया

फिजा में गहराया है,

रोशनी कोई कतरा सच को दिखा

नहीं पाया है ।

एक खोखले भ्रमजाल में उलझे लोग

जाति धर्म संस्कृति को पैसा जुटाने का

साधन बनाते लोग,

कभी धर्म को अपने अस्तित्व का

बाजार बनाते लोग,

एक खोखले मान्यताओं में उलझाकर

समाज में जहर का बीज उगाते लोग ।

ए कैसी काली परछाई गहराई है

जिसमें सच की नहीं कोई परछाई है ।।