धुंआ है सब कुछ जिसमें हम रह रहे हैं

मुश्किल में हैं सभी पर कुछ ना कह रहे हैं

चारों तरफ सन्नाटा ना कोई हलचल है

मशरूफियोंं में है जीवन फिर भी चल रहे हैं ।

जीना है अगर जीवन तो रब की यही मर्जी

कुछ रोशनी का कतरा मिटा दे धुंआ जल्दी

कोई रब यहां नहीं परबस में सब खड़े हैं

हाथ जोड़े इंसानियत के दुश्मन सभी अड़े हैं

सबको जीना यहां समझौता कर रहे हैं

धुंआ धुंआ यहां जिसमें हम रह रहे हैं ।।