धरती का सीना चीरकर बीज डालते हैं

तो उसमें फसलें उगाई जाती हैं

धरती को कितना कष्ट होता होगा

जब उस पर हल चलाकर खुदाई करते हैं

उसके कष्ट से त्याग से हमें अन्न मिलता है,

जो हमारे जीवन पालन के लिए आवश्यक

होता है,

अर्थात बिना कष्ट सहन किए कोई महान

नहीं बनता,

सोना आग में तपाया जाता है तो उसकी

चमक निखरती है ।

इंसान भी महान वही बनता है जिसने

कष्ट सहा हो, संघर्ष किया है और सतत अपने

लक्ष्य के लिए अग्रसर रहा हो ।

इतिहास वही रचते हैं जो आग पर चलते हैं,

उनके लिए फूलों के पांवड़े नहीं कांटों

के बीच चलना पड़ता है ।।