धन बरसे खुश हो हर नर नारी

धन बरसे, धन बरसे

माँ लक्ष्मी का हो वरदान,

सबके कष्टों का हो निदान,

सब नर नारी सुख से हरसे

धन बरसे धन बरसे ।

विघ्न हरे विघ्नहर्ता,

सुख संपति के देवता

सबके दुखों को दूर करे

विश्व जगत में सुख सम्पदा भरके

धन बरसे धन बरसे ।।