देश मेरे ओ देश मेरे हम तुम पर मरते हैं
तेरे रक्षा के लिए हम दुश्मन से लड़ते हैं,
आन बान शान मेरे तेरे सर को ना झुकने देंगे
जब तक सांस तन में है तिरंगा ना झुकने देंगे,
हम हिंदुस्तानी हैं ये हिंद मेरा अभिमान
इसकी आन पर हम सब होंगे कुर्बान,
ये मिट्टी पुकार कर कह रही यह वीरों की धरती
गांधी सुबास भगत सिंह आजाद की धरती
इस मिट्टी के एक एक कण में वीरों का लहू सना
आजादी के परवानों का शहीदी इतिहास जुड़ा
गगन में लहराते अपने तिरंगे को ना झुकने देंगे
सिर कटा लेंगे हिंदुस्तान की शान झुकने देंगे ।।

