दौड़ता हर इंसान अपने अपने

जरूरतों के लिए,

कोई दौड़ता है रोटी कमाने के लिए

कोई दौड़ता है रोटी पचाने के लिए

है ना कमाल जीवन का फलसफा

किसी को रोटी कमाने की जद्दोजहद

किसी को रोटी पचाने की जद्दोजहद,

कितना फर्क है इंसान इंसान की जरूरतों में

किसी के पास सुविधाओं का अंबार

किसी को भूख मिटाने की दरकार ।

आज के समय में ईमानदारी

सबसे बडी बेकारी,

ईमानदारी के हिस्से मे भूख गरीबी लाचारी

बेईमानी में दुनिया के हर सुख की फुलवारी

फिर भी ईमानदारी सच्चाई सब पर भारी ।।