दौलत चीज ही ऐसी है घमंड आ ही जाता है,

ये कामयाबी का सूचक है

जमाना झुक ही जाता है,

नजरें मिलाने की हिम्मत नहीं किसी

आम इंसान की,

उसका जलवा निराला है,

उस पर जमाना झुक ही जाता है ।

ये रंगीनियां ये शोहरत ये चमक दमक की महफिल

इस दिखावे की महफिल का नशा छा ही जाता है ।

दौलत चीज ही ऐसी है घमंड आ ही जाता है ।।