कोई दोस्त कोई हमसफर आश्वासन देता है

अपने पैर का कांटा तो खुद से निकलता है,

अपने दर्द की दास्तां दुनिया को बताने का

क्या फायदा,

जब अपने दर्द की दवा तो खुद करना पड़ता है ।

भूल जाओ दुनिया के हर रिश्ते नाते को

अपने जीवन के रास्ते खुद बनाओ अपने हुनर से

गर जीवन का हर जंग जीतने की ख्वाहिश है

तो इस कुरुक्षेत्र के हर व्यवधान को हटा दो

अपने आजमाइश से ।।