दर्द की दास्तां अजीब होती है,

दिल के छालों को छिपाने की तरकीब होती है

चेहरे मायूस होते हैं मगर

बनावटी मुस्कान लाने की फरेब होती है ।

कोई मुखौटा अब तक न मिला किसीको

जो गम की परछाइयों को छिपा सके

हजारों कोशिशों के बाद भी

दिल की मायूसिया छिपा सकने की

मजबूरी करीब होती है ।।