चुप रहकर हजारों गम सह लेते हैं

अपनी बातें भी किसी से कहते नहीं चुप रह लेते हैं

दिल के तहखाने में हजारों सच दफ्न हैं मगर

हम तो हर झूठ के पैमाने को हजम कर लेते हैं ।

वैसे तो अब जमाने में सच का कोई मोल नहीं

झूठ के आंच में सच दफन हो जाता है

झूठ की कश्ती में सवार हैं जो

पल भर में समंदर भी लांघ जाते हैं ।।