चुनाव की चासनी “
रोटियां बडी मेहनत से मिलती हैं,
आम अवाम को,
सत्ता पर जो बैठे हैं,बेखबर अवाम से,
कहने के लिये लोकतंत्र,
पर गायब है जनतंत्र,
वादों के सहारे जुटाते हैं भीड़तंत्र,
वादों से ही सत्ता की कुर्सी का,
मिलता है प्रसाद,
बेवजह के लफडोँ में
क्यों ऊलझे हैं आप,
वादों की मीठी चासनी,
जनता को पिलायें,
आने वाले चुनाव में,
सत्ता का सुख पायें ।।
देश की अवाम का
वादों से है लगाव,
कुछ करें या ना करें,
जनता के दिल में जलाये,
रखिये वादों का अलाव,
सत्ता कभी भी आपकी
जायेगी ना हाथ से,
मुहर सदा लगेगी वादों के नाम से ।
मुहर सदा लगेगी वादों के नाम से ।।

