कर्नाटक का चुनाव बना मुद्दों का दाव

सभी दलों ने खोले वादों का पिटारा

मुफ्त की घोषणाओं से जनता को

लुभाने का नजारा,

जनता के पैसों से जनता को लुभाएं

भूख गरीबी से लड़ने का नया उपाय

लेकर आए ।

सियासत और सत्ता का खेल निराला

हर पांच साल बाद पिलाएं वादों का प्याला

प्रचार और पैसा का निकाले दिवाला,

चुनाव के आते ही जनता का बोलबाला,

लोकतंत्र का यह कैसा भ्रष्ट तंत्र जीत के

लिए जाति धर्म का दिवाला ।।