मंदिर मस्जिद के नाम पर अवाम
को भरमाते हो
दस साल तक सत्ता का रिपोर्टकार्ड
नहीं बताते हो
राम मंदिर और राम नाम से सत्ता कब तक
पाओगे
भूख गरीबी बेरोजगारी से आंखे कब तक
चुराओगे
सच्चाई इस देश की अस्सी करोड़ जनता को
आप पांच किलो राशन देकर
विकास का अलख जगाओगे
आज अवाम की आंखों में सच्चाई को
कैसे झुठलाओगे
मत बांटो अवाम को आप मजहब की
लकीरों में
हिंदुस्तान के भाई चारा को क्यों घायल करते
हो नफरत की तहरोरों में  ।।
Posted bySahdeosingh