एक चिड़िया जब अपना घोंसला
बनाती है,
तमाम दुश्वारियां सामने आती है,
तेज हवाओं का झोका बिखेर देता
तिनका तिनका,
फिर भी हार नहीं मानती है,
फिर से लग जाती है अपने
काम में ,
चुन चुन कर लाती है एक एक
तिनका और जुट जाती है
घोंसला बनाने के काम में,
आपदाओं से हार नहीं मानती
अपने बच्चों के घर बनाने के
अभियान में,
फिर हम क्यों मुसीबत से डरें,
अपने मंजिल के संग्राम में ।।

