ये चिराग नहीं बुझेगा
जब तक सांसे चल रही है
इसकी टिमटिमाती रोशनी
आम इंसान की धड़कन है,
यही मद्धिम रोशनी जीवन की
आरजू है,
इसी रोशनी के साए तले आम इंसान
के अरमान पलते हैं ।
ये उम्मीदों का चिराग कभी नहीं
बुझेगा इसमें तेल आम इंसान के
हसरतों का है विश्वास का है
यह सदा जलता रहेगा आशाओं
को रोशन करता रहेगा ।।

