चिराग जो ना अंधेरा दूर कर सके
उस चिराग की अहमियत क्या होगी,
जो रोशनी तम के आडंबर को ना मिटा सके
उस रोशनी का महत्व क्या ?
इंसान इंसान के बीच मानवता का रिश्ता ना हो
उस इंसान के वजूद का उपयोगिता क्या,
खुद के लिए तो सब जीते हैं
जो औरों के जीवन में मुस्कान ना ला सके
इंसान होने का मतलब क्या ??

