छलावा है जिंदगी इंसान भी छलावा

हर बात में साजिश है हर वादा है छलावा

छलावा में उलझा है आम इंसान इस कदर

उसको ना कोई राह दिखती है किधर ,

इंसान का व्यक्तित्व ढल गया है छलावा में

उसके हर बात हर काम छलावा से

कहीं कोई सच की तस्वीर नहीं दिखती

हर चेहरे पर धूल जमीं सच्चाई नहीं दिखती ।

सारे इंसानी रिश्ते भी छलावा में ढल गए

खून के रिश्ते भी छलावा में बदल गए

अब कोई किसी के लिए गमजादा नहीं होता

दोस्त भी दुश्मन बन जाए नामुमकिन नहीं होता ।।