हर दिखने वाले चेहरे के पीछे भी एक चेहरा

बड़ा मुश्किल है आज पहचानना असली चेहरा

क्योंकि जो दिखता है वह सच नहीं होता,

सच तो वो होता है जो दिखाई नहीं देता ।

इंसानियत प्रेम भाव की बात करते हैं सभी

समाज में नफरत का जहर घोलते हैं यही,

अपने रसूख को कायम रखने के लिए

समाज को एक अलग आइना दिखाते भी ।

एक अमीरों रसूख दारों का कुनबा है

जिनमें शासन करने की लालसा बनी रहती है

उस शख्सियत में कोई दाग ना लगे

समाज को अपने सुविधानुसार तोड़ते मोड़ते

हैं ये सभी ।।