चावल का एक दाना भी हजारों

ऋषियों का पेट भर देता है,

सच है अगर ईश्वर साथ हों तो,

अपमान कहां होता है,

हर दुष्ट के चाल का ना होगा कोई असर,

ईश्वर अगर साथ हैं तो कहे की फिकर,

हर दुख काट जाता है जैसे अंधेरी रात,

खुशियों का आगमन हो जाता है

जैसे नवप्रभात,

विश्वास करो ईश्वर पर चिंता छोड़कर,

सत्य कर्म पर चलते रहो विजयी होकर ।।