चौकीदार की चौकीदारी में सेंधमरी हो गई
इंडिया गठबंधन बनाया विरोधियों ने
दुश्वारी हो गई,
सत्ता की कुर्सी खिसकती नजर आ रही
बेचैन चौकीदार की बदहाली आ गई,
भाषणों में जो दंभ का नजारा रहता था
आज सत्ता जाने की बारी आ गई,
जनता के बीच जो संवाद प्यार था
आज उस विश्वास का टूटता तार था,
हकीकत को देख डर गया चौकीदार
ताज ना चला जाए यह बेकरारी आ गई ।।

