चंद खुशियों की सौगात लिए आया है नवप्रभात

सूरज की पहली किरण से धरती की लालिमा

लहलहाती सरसों के पीले पीले फूलों पर

प्रकाश की सुनहरी किरण

ऐसा लगता है कोई नई नवेली दुल्हन स्वर्ण

आभूषणों से सज कर अपने मनोहर सौंदर्य से

प्रकृति का आलिंगन कर रही हो ।

फिजाओं में गूंजते पक्षियों के कलरव

जीवन के नवतरंग उमंग का आगाज कर रहे हों

नव उमंग नव तरंग प्रकृति का बहुरंग

जीवन के लिए खुशियों का सौगात ,

यही जीवन का नव प्रभात जिसमे उमंग भी है

आकर्षण भी है आशाओं का प्रस्फुटन भी है ।।