चमचागिरी श्रेष्ठ है करो इसका सम्मान
जो इस पर अमल करेगा वही पाएगा मान
धन दौलत पैसा इसमें
इससे मिले पहचान,
सब कुछ हासिल होगा इससे
नहीं रहेगा कोई व्यवधान ।
सत्ता शासन से जुड़े चमचों का संविधान
आगे पीछे लगे रहे पाए मान सम्मान,
चमचागिरी हेराफेरी इनके हुनर महान
इनकी बादशाहत सबसे बड़ी
इनके आगे झुकते सदा समाज के सज्ञान
चमचागिरी श्रेष्ठ है करो इसका सम्मान ।।

