रुक गए तो जिंदगी बोझ बन जायेगी

तुम्हारे ख्वाबों की कलियां मुरझा जाएंगी

ठहरा हुआ पानी भी सड़ जाता है

किसी काम का नहीं फेंक दिया जाता है,

चलते रहो नए रास्ते पर थक कर बैठ ना

जाना नए मंजिल की राह पर,

मंजिल मिलेगी तभी जब पांव में छाले पड़ेंगे

हर कदम ताल पर,

चलते रहो चलते रहो

रुक गए तो जिंदगी बोझ बन जायेगी

उम्मीदों की कलियां फूल बनने से

पहले मुरझा जाएंगी ।।