चलते चलते थक जाना नहीं

मंजिल दूर है मुसाफिर,

अपने पांव के छालों पर नजर मत डालो

अभी चलना है बाकी ।

जब कोई पेड़ की छाया मिले कुछ पल

रुक जाना,

याद करना अपने मंजिल को फिर

चलते जाना ।

तेरी किस्मत तेरे कर्मों की गवाह बनेगी

जब तेरी मंजिल तेरी खुशियों की

सौगात बनेगी ।।