आशाओं के ख्वाब में अब भी बनी हलचल

चल चला चल राही तूं चल चलाचल

तूं रुकना नहीं तूं झुकना नहीं तेरे राह में

बाधाएं कितना भी आएं,

मत होना कभी विकल,

चल चलाचल राही तूं चल चलाचल ,

जीवन के टेढ़े मेढे राह पर आशा का दामन

थाम चले,

तूं रुके नहीं अपने पथ पर मन में विश्वास भरे

तूं होगा सफल होगी मंजिल तेरी

ना रहे कोई संशय का बल,

चल चलाचल राही तूं चल चलाचल ।।