चक्रव्यूह जो रचाया तुमने
खुद ही फंस कर रह गया,
बादशाह रहेगा या वजीर
बन कर उलझ गया ।
अभिमन्यु नहीं हो तुम जो
खुद को मिटा सको
आत्मसम्मान की रक्षा के लिए
मौत को गले लगा सको ।
तुम सियासत के बादशाह हो
बादशाहत के लिए कुछ भी कर सको
लेकिन अवाम के वोटों को हासिल
करने के लिए विरोधियों को
चक्रव्यूह में फंसा सको ।।

