बुलंदियों के मुकाम पर पहुंचना नहीँ मुश्किल,

पर उसको कायम रखना है बडा मुश्किल,

सफ़लता से अहंकार में आ जाते हैं लोग,

अपने अभिमान में सिमट जाते हैं लोग,

दौलत और शोहरत में

मदांध हो जाता है इंसान ,

अपने आप को समझ लेता है भगवान,

हर इंसान तुच्छ लगता है,

ना कोई उसके समान,

सफलता में भूल जाता है,

ईश्वर का पैगाम ।।

बदलता है मौसम,शमा बदलती है,

इंसान के जीवन की परिस्थिति बदलती है ।