अपने आपको बोझ बनने मत देना
बोझ अपने भी सहन करते नहीं
पेड़ पर पत्ते असंख्य होते हैं
पर बोझ बढ़ने पर वे भी गिर जाते हैं,
खुद के वजूद के लिए मुश्किलों से
भागना ठीक नहीं,
डटकर मुकाबला करने से सुकून मिलता है,
सफल असफल का कोई प्रश्न नहीं
अपने वजूद को बल मिलता है ।।

