जो गुजर गया वो बातें बेमानी हैं

वक्त क्यों जाया करते हो याद कर उन

लम्हों को जो बीते दिनों की कहानी है,

आज जो है वही तुम्हारा है

कल क्या होगा उस पर बहस नादानी है

आज अपने लिए जियो जी भर

बीती हुई घड़ियां इतिहास बन जानी है ।।