आज हम दिल की बात करते हैं
भूले बिसरे लमहों को याद करते हैं
एक दौर था जब उमंग तरंग से
लबरेज था दिल का पैमाना
अब तो मायूसियों का दीदार करते हैं ।
वक्त होता नहीं एक सा हरदम
बदलता रहता है उसका परचम
उम्मीद की खुशगवार रोशनी की
हर हाल में विश्वास करते हैं ।।
Posted bySahdeosingh