भावनाओं के इस समंदर में यूं कदर ना बह जाओ
अपनी शख्सियत की रहनुमाई भूल जाओ,
इंसान की पहचान इंसानियत है भाई
कहां मजहब के तकरार में उलझे हो भाई ।
जो ढोंग हर रोज दिखता है मीडिया में
वो हकीकत नहीं सियासत की जरूरत
इसी के आसरे तो सत्ता की कुर्सी करिश्माई ।।

