जमाना बदल गया है
बदले जमाने में भावनाओं का कोई मोल नहीं,
नफा नुकसान के तुला पर रिश्ते निभाए जाते हैं,
अब तो हर इंसान दिल से नहीं
दिमाग से रिश्ता निभाता है
अपने भविष्य का तोल मोल करके ही
हाथ आगे बढ़ाता है वरना पीछे खींच लेता है ।
अब लोग प्रैक्टिकल हो गए हैं
कपड़े की तरह रिश्ते हो गए हैं ।।

