आज हमारे देश के पहले सी डी एस
जनरल श्री बिपिन रावत, एवं उनकी पत्नी
अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों कुल चौदह
लोगों की कुन्नूर के पास हेलीकाप्टर दुर्घटना
में तेरह लोगों की मौत हो गई , अभी तक
एक अधिकारी जीवन से जंग लड़ रहे हैं ।
सभी सैन्य अधिकारियों के आकस्मिक निधन से
पूरा भारत शोक संतप्त है ।
हम सभी भारतवासी अपने वीर शहीदों को
श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं ।
भारत मां का लाल खो गया,
वीर जवान शहीद हो गया,
वीरों की शहादत को अश्रुपूर्ति,
हम सबका नमन ।।

