जाति धर्म मजहब से ऊपर
आपस में भाई चारा
एक दूजे का मान करें तो
क्यों होगा बंटवारा ।
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च
पूजा श्रद्धा का पावन स्थल
अपने अपने रीति रिवाज
जीवन जीने का एक सहारा ।
एक देश है एक अवाम
फिर अपने रिश्तों में कैसा संग्राम
एक दूजे का सम्मान करें हम
ईश्वर अल्लाह एक हमारा ।
मत खोदो नफरत की खाई
प्रेम मोहब्बत के इतर लड़ाई
आपस के तकरार मिटा दो
मानवता को पैगाम बना दो
मानव जीवन का एक सहारा ।।

