हर इंसान भाग रहा है

ना चैन है ना सुकून ,

जीवन की आपाधापी में बेइंतिहां मशगूल

ये दौर बड़ा मुश्किल हर इंसान के लिए

अपने अपने वजूद और पहचान के लिए,

कुछ भी नहीं रहेगा साथ

बस चंद लम्हों की सौगात

कब बाजी पलट जाए जीवन हो जाए आघात

जिसको जो भी हासिल वो उसका नसीब है

पर स्थाई कुछ भी नहीं जीवन की रीत है ।।