जब से मेरा एक पांव कमजोर हो गया

भागता हूं तेज कहीं पीछे ना रह जाऊं,

जिंदगी की दौड़ बहुत तेज हो गई

चुनौतियों के बोझ तले खुशियां दब गई ।

मशीन बन गई है हर उम्र की जिंदगी

इसमें सभी हैं शामिल नहीं उम्र की पाबंदी

विश्वास अब औरों की पूंजी नहीं रही

अपनों की बेरुखी से बेजार जिंदगी ।।