बेशुमार चाहतों के समंदर में
डुबकी लगाता इंसान,
भूल जाता है अपने कर्मों का निशान
बिना संघर्ष से सब कुछ पाने की ललक
जीवन भर नहीं दिखती खुशियों की झलक,
समंदर से मोती निकालने के लिए
कश्ती को लहरों के बीच उतारना पड़ता है,
किनारे बैठकर सपने बुनने वालों के लिए
खाली हाथ ही रहना पड़ता है ।।

