वक्त वो है जो हर इंसान को
हकीकत से रूबरू करता है,
कहते हैं बहुत बेखबर हो गए कुछ लोग
अब हमारी जरूरत तक महसूस नहीं करते
कभी बहुत बात किया करते थे पर अब
खैरियत भी नहीं पूछा करते ।
इंसानी रिश्ते अब कपड़ों की तरह बदलते हैं
पुराना कपड़ा फट जाने पर फेंक देते हैं
वैसे ही जरूरत पूरा होने के बाद रिश्ते तोड़
दिए जाते हैं ।।

