बड़ी बेहतर जिंदगी है उनकी जो
खुद पर यकीन करते हैं,
औरों की सलाह पर नहीं
खुद पर विश्वास करते हैं ।
खुद पर विश्वास होगा तो धोखा
नहीं मिलेगा,
गैरों पर यकीन होगा तो
दलदल हो मिलेगा ।
जिसमें उलझ गए तो जीवन भर
धंसते ही जाओगे,
कभी निकल ना सकोगे
उलझते ही जाओगे ।
अपना हुनर अपना यकीन ही
काम आता है,
दूसरों का मशवरा तो दलदल में
लेकर जाता है ।।

