मेरा दामन बेदाग ही रहने दो
मैं बेदाग हूं बेदाग रहने दो,
मैं जनता का सेवक हूं
सेवा ही मेरा धर्म,
मेरा मुहिम बस यही कि राजनीति
को भ्रष्टाचार मुक्त करने दो
मेरा दामन बेदाग ही रहने दो ।
हमको ना लालच दौलत कमाने की
हमको ना किसी से द्वेष करने की
हमको जो जनमत मिला है
वो ही हमारी पूंजी है,
उसी में मुझे आबाद रहने दो ।
मेरा दामन बेदाग है बेदाग रहने दो ।।

