कहते हैं जो बात दिल से निकलती है

वह सदा सच होती है,

आत्मा का संबंध दिल से होता है

आत्मा स्वयं परमात्मा का रूप,

फिर दिल की बातों में सच्चाई, ना कोई छल

ना कोई बनावट बस एक दिल को छू लेने वाली

गहराई ।

आज के जमाने में लोगों ने

भरोसा करना छोड़ दिया है

क्योंकि भरोसा जिस पर करते हैं

भरोसा तोड़ देता है ।

हर बात का अपने अपने तर्क से सामने वाले

की तस्वीर बनाते हैं ।।