ये बात बड़ी बेमानी है,
सियासत में आरोप जंग जुबानी है,
सियासतदां जनता को बरगलाते हैं
एक दूजे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं
सत्ता के शीर्ष पर बैठे मोदी जी जब
कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताते हैं,
दस सालों के शासन कर रहे मोदी जी
सिर्फ जुमला सुनाते हैं,
सियासत की यही कहानी है,
यह बात बड़ी बेमानी है ।
राजनीति में जनता को उलझाने का शगल
कभी कभी समझ आता है,
पर सदा यह कामयाब हो जाए नहीं सुहाता है,
सरकार जनता के मुद्दों से दूर
बस वादों का जुमला
की मनमानी है,
यह बात बड़ी बेमानी है ।।

